NEET UG 2026 परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कल यानि 27 April 2026 सुबहः 10 AM को NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड जारी करने वाले है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट (neet.nta.nic.in) के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

कहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
उम्मीदवार National Testing Agency (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
मोबाइल से NEET Admit Card कैसे डाउनलोड करें?
मोबाइल से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
- अपने मोबाइल में ब्राउज़र खोलें
- neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं
- “NEET UG 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें
- अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा इसे डाउनलोड करें
एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?
NEET एडमिट कार्ड में निम्न जानकारी दी जाती है:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा की तारीख और समय
- परीक्षा केंद्र का पता
- फोटो और सिग्नेचर
- जरूरी निर्देश
NEET UG 2026 Exam Date
NEET UG 2026 परीक्षा रविवार, 3 मई 2026 को ऑफ़लाइन (पेन-एंड-पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी।
परीक्षा से पहले ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
- एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट जरूर लें
- एक वैध फोटो ID साथ रखें
- समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें
- एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी चेक करें
NEET UG 2026 एडमिट कार्ड 27 अप्रैल 2026 को जारी होने वाला है और अब परीक्षा की तैयारी का अंतिम समय है। सभी उम्मीदवार समय पर अपना हॉल टिकट डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए पूरी तैयारी रखें।
