एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे जारी।
एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का डायरेक्ट लिंक एक्टिव किया गया। छात्र Madhya Pradesh Board of Secondary Education की ऑफिशियल पोर्टल पर भी mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर की मदद से अपनी मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर सकतें है।

MP Board रिजल्ट 2026 कैसे करें चेक
एमपी बोर्ड कक्षा 10 का और 12 का Result ऑनलाइन यहां बताए step by step प्रोसेस से चेक कर सकते हैं।
- Step 1: सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाना होगा।
- step 2: नई विंडो ओपन होने के बाद होमपेज पर ‘Exam Results’ सेक्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करें।
- Step 3: यहां MP Board 10th Result 2026 का लिंक नजर आएगा। इस पर क्लिक करें।
- step 4: अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर भरकर Submit बटन पर क्लिक करें।
- step 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। आप इसमें अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छात्रों से क्या कहा
स्वर्णिम मध्यप्रदेश की नई गाथा है।
10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025-26 में विद्यार्थियों ने कीर्तिमान स्थापित किया है। विगत 16 वर्षों में, 12वीं में इस बार सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम आया है। यह परिणाम स्वर्णिम मध्य प्रदेश की नई गाथा है।
10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले और उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई। आप सभी के शिक्षकों तथा अभिभावकों का अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने अपने मार्गदर्शन और त्याग से आपके संकल्प को पूरा करने में योगदान दिया है।